
उरई। उरई स्टेशन पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक , डीसीएम के छापे में फिर से चार वेंडर पकड़े गए। उरई स्टेशन अवैध वेंडरों की लगातार मिल रही शिकायतों पर आए दिन छापेमारी हो रही है और यहां पर आए दिन वेंडर पकड़े जाते हैं। पिछले दिनों उत्तर मध्य रेलवे जोन मुख्यालय से आई टीम ने वेंडर पकड़े गए थे।
बुधवार की सुबह मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीरज भटनागर के निर्देशन में सीसीआई झांसी दीपक शर्मा, सीसीआई उरई डीके तिवारी व आरपीएफ इंस्पेक्टर एके यादव, ओमवीर सिंह, किशनलाल के साथ प्लेटफार्म नंबर एक पर छापा मारकर चार अवैध वेंडर पकड़े। जो बिना मेडिकल के काम कर रहे थे। पकड़े गए वेंडरों में एट थाना क्षेत्र के पिरौना निवासी राहुलए रामकुंड उरई निवासी भूरे, हमीरपुर निवासी अनिल व चिरगांव ;झांसी निवासी पप्पू शामिल है। ये वेंडर कैंटीन संचालक के बताए जा रहे हैं। जिनके खिलाफ धारा 144 में मुकदमा दर्ज कर हवालात में डाल दिया गया । अब इन्हें रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। डीसीएम नीरज भटनागर व आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
संतकबीरनगर में चढऩे से पहले पकड़े सिलेंडर
उरई। संतकबीरनगर एक्सप्रेस में पेंट्रीकार संचालक की मनमानी की खबर पर आज डीसीएम नीरज भटनागर ने छापा मारा। प्लेटफार्म पर ट्रेन में चढ़ाने के लिए बिना अनुमति दो रखे कर्मिशियल सिलेंडर डीसीएम ने जब्त करा लिए। हालांकि डीसीएम के नेतृत्व में आई टीम को देखकर वहां मौजूद कर्मचारी भाग खड़े हुए। डीसीएम के मुताबिकए संत कबीरनगर एक्सप्रेस 1 में अवैध रुप से लदान व गड़बड़ी की कई शिकायत मिली है। उन्होंने छापा भी मारा है। जिसमें दो वाणिज्यिक उपभोग वाले सिलेंडर पकड़े गए हैं। जिन्हें एलपीयू में जमा करा लिया गया है। आगे भी छापामार कार्रवाई जारी रहेगी।







Leave a comment