कोंच-उरई । बीती देर रात कस्बे के एक युवक को दिल्ली की पुलिस उठा ले गई। युवक पर आरोप है कि उसने एक हिंदू लडक़ी के फेसबुक वॉल पर हिंदू युवक बन दोस्ती बढाई और चेटिंग करता रहा। यह दोस्ती शादी का ख्वाब दिखा कर शारीरिक शोषण तक पहुंची और जब युवती कोंच आई और शादी की बात कही तो युवक मुकर गया। बहरहाल, युवती के परिजनों ने यूपी के सीएम तक अपनी शिकायत भेजी और युवक के खिलाफ बलात्कार की धाराओं में दिल्ली के तिमारपुरा थाने में मुकदमा भी दर्ज है जिसके चलते मंगलवार की देर रात दिल्ली पुलिस ने कोंच कोतवाली पुलिस के सहयोग से उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई।
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि दिल्ली पुलिस की टीम कोंच पहुंची जिसमें एसआई अभिषेक वर्मा, बच्चेसिंह, शैलेन्द्रसिंह आदि शामिल हैं, ने कोतवाली पुलिस के दरोगा अवधेश कुमार सिंह के सहयोग से कस्बे के एक युवक निशवत उल्ला खान पुत्र शराफत बाबू निवासी मोहल्ला सुभाषनगर के घर में छापा मार कर निशवत को गिरफ्तार कर लिया तथा कोतवाली में आमद दर्ज करा कर अपने साथ दिल्ली ले गई। इस छापेमारी के बाद कस्बे में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। पुलिस के मुताबिक उक्त युवक दिल्ली की एक हिंदू लडक़ी से फेसबुक पर दोस्ती गांठ बैठा और लडक़ी चूंकि हिंदू थी सो उसने राजेश नाम से चेटिंग का खेल शुरू कर दिया। धीरे धीरे फेसबुक पर पनपा प्यार निजी जिंदगी तक जा पहुंचा और दोनों के बीच बातों का सिलसिला तेज हो गया। यह सिलसिला और शादी का झांसा देकर परवान चढते गये इस प्यार अंतिम परिणति शारीरिक शोषण तक जा पहुंची। बहरहाल, बताया गया है कि जब लडक़ी कोंच तक जा पहुंची और यहां उसने युवक पर जब शादी के लिये दबाब बनाया तो उसने जान से मारने की धमकी देकर लडक़ी को धमका दिया। डरी सहमी लडक़ी ने सारी बात अपने परिजनों को बताई तो परिजनों ने दिल्ली के तिमारपुरा थाने में भादंवि की धारा 376, 374ए, 509, 506/34 में मुकदमा दर्ज करा दिया। तभी से दिल्ली पुलिस को उक्त युवक की तलाश थी। इसी बीच लडक़ी के परिजनों ने यूपी के सीएम के यहां शिकायत करते हुये मामले में मदद की गुहार लगाई। इसी सिलसिले में मुख्य मंत्री के स्तर से इस मामले में जिले की पुलिस को कड़े निर्देश दिये गये थे जिसके चलते यह गिरफ्तारी संभव हो सकी।







Leave a comment