जालौन-उरई । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खनुआं में एक व्यक्ति ने एक ही भूमि को तीन बैंको में बंधक बनाकर लाखों रूपये निकाल लिये। भाई की जमीन पर बैंक से ऋण निकाले जाने की जानकारी मिलने पर पीडित ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
लक्ष्मीनारायण पुत्र माता प्रसाद निवासी ग्राम खनुआं ने एक शिकायती पत्र कोतवाली पुलिस को देते हुये बताया कि उसका छोटा भाई माता प्रसाद जालसाज है। जिसने बैंकोेें को गुमराह करके इलाहाबाद बैंक शाखा जालौन से 3 लाख 29 हजार रूपये, सैन्ट्रल बैंक आॅफ इन्डिया से 2 लाख 80 हजार रूपये व इलाहाबाद बैंक छिरिया सलेमपुर से 4 लाख 25 हजार रूपये। मेरी खेती बंधक बनाकर निकाल लिये हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके छोटे भाई ने फर्जी तरीके से कागजात बनवाकर व फर्जी हस्ताक्षर करके इलाहाबाद बैंक छिरिया सलैमपुर की शाखा से उनके हिस्से की जमीन को बंधक बनाकर 2 लाख 33 हजार रूपए निकाल लिये हैं। जब बैंक द्वारा बंधक बनाकर निकाले गये रूपयों की बसूली न होने पर उन्हें जानकारी दी गयी। तब प्रार्थी को अपने साथ हुयी धोखा धडी की जानकारी हुयी। भाई के साथ भाई द्वारा की गयी 2 लाख 33 हजार की शिकायत पुलिस से करते हुये। जालसाज छोटे भाई के खिलाफ कार्यवाही करने के साथ बैंक द्वारा भूमि को बंधक बनाकर दिये गये ऋण के मामले की जांच कराकर कार्यवाही किये जाने की मांग की।






Leave a comment