उरई। रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य राघवेंद्र सिंह ने आज उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खानपान स्टालों में जाकर मूल्य सूची के बारे में पूछताछ की। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

रेल मंत्रालय पर ए ग्रेड स्टेशनों पर दी गई सुविधाओं की जानकारी लेने के लिए रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य राघवेंद्र सिंह ने आज उरई स्टेशन के निरीक्षण किया। जब सुबह दस बजे वह प्रथम श्रेणी वेटिंग रुम में पहुंचे तो वहां पर सफाई कर्मचारी कुंडी लगाकर सफाई कर रहा था। काफी देर खटखटाने के बाद जब कर्मचारी ने कुंडी खोली तो बताया कि वह सफाई कर रहा था। इस पर नाराजगी जताई। इसके बाद शर्मा कैंटीन पर पहुंचकर खुले में रखे खाद्य पदार्थ ढंककर रखने के निर्देश दिए। फूड प्लाजा में पहुंचकर रेट सूची पढऩे के बाद संचालक से पूछा कि सूची में उपलब्ध सभी सामान है। क्या प्रिंट रेट पर ही सामान बेचते होए संचालक द्वारा जी साहब कहने पर वे आगे बढ़ गए।

इसके बाद रिटायरिंग रुम की हालत देखकर कहा कि यहां डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाए ताकि यात्रियों को पता चल सके कि यहां रिटायरिंग रुम है। वह खाली है या भरा है। इसके बाद बुकिंग रुम में पहुंचकर वहां आरक्षण कर्मी अशोक कुमार से रिजर्वेशन के बारे में जानकारी ली। आए दिन सर्वर डाउन होने की शिकायत के बारे में भी पूछा।

विकलांग रैम्प में फैले थूक व जगह जगह गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाए। साथ ही लोग गंदगी न फैलाएए इसके लिए सूचना बोर्ड भी लगवाए। सफाई व्यवस्था के बारे में पूछे गए सवाल पर सीसीआई डीके तिवारी ने बताया कि मैकेनाइज्ड सफाई का टेंडर लखनऊ की कंपनी को मिला है। उसी के कर्मचारी सफाई करते है। हालांकि वह इस बात को लेकर नाराज दिखे कि सुबह की बजाय दस बजे सफाई कर्मचारी उन्हीं के सामने सफाई कर रहे हैं।

इस दौरान झांसी मंडल के डीसीएम नीरज भटनागर , सीसीआई झांसी दीपक शर्मा, आरपीएफ इंस्पेक्टर एके यादव, अंशुमन सिंह सेंगर, महेश पुरवार आदि मौजूद रहे।

सीधे दिल्ली ट्रेन के लिए भी करेंगे पहल

रेल मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य राघवेंद्र सिंह ने बताया कि उरई फंफूद रेलवे लाइन के लिए डीपीआर स्वीकृत हो गया है। उरई से आल्हा ऊदल की नगरी महोबा को जोडऩे के लिए रेल मंत्रालय को डीपीआर बनाने प्रस्ताव भेजेंगे। उन्होंने उरई होते हुए सीधी दिल्ली तक ट्रेन चलाने के सवाल पर कहा कि यहां के लोग मंत्रालय प्रस्ताव भिजवाएं। वह अपने स्तर से मंत्रालय में पहल करेंगे। उन्होंने बताया कि कल उन्होंने झांसी स्टेशन का भी निरीक्षण किया था। वहां जो थोड़ी बहुत कमियां मिली हैए उसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Leave a comment