।
उरई। अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर किए गए आतंकी हमले को लेकर विभिन्न संगठनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष के साथ शहर में पुतला फूंका, इसके साथ ही हमले में जान की कुर्बान देने वाले सैनिकों के परिजनों को नौकरी व आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की गई। वहीं, बजरंग दल के नेताओं ने भी आतंकी घटना को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा है।
बुधवार को शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महबूब मंसूरी के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता, पदाधिकारी शहर के राजमार्ग स्थित अंबेडकर चौराहे पर पहुंचे, जहां पर अमरनाथ यात्रा के दौरान भक्तों व सैनिकों पर किए गए जानलेवा हमले को लेकर पाक सरकार का पुतला फूंका, इसके साथ ही पाक सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा गया कि पाक अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। यही वजह है कि आएदिन इस तरह की घटनाएं हो रहीं हैं, लेकिन केंद्र सरकार सब कुछ जानने के बाद भी अनजान बनी हुई है। मांग की गई है कि मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में 10-10 लाख रुपये और सैनिको ंके परिवारीजनों के एक एक सदस्य को नौकरी दिलाए जाने की मांग की गई। इस दौरान नगर अध्यक्ष मनोज सोनी, नगर महासचिव मोहम्मद शानू, सचिव श्याम जी, सानूू मंसूरी, आसिफ खान, चांद खां, राहुल सोनी, फैयाज भाई, निजाम निहारिया, योगेश सोनी, फरीद खान, सिक्के मंसूरी, बाबा सोनी, नारायन(छोटू), मनीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।







Leave a comment