कालपी-  उरई      । योगी सरकार ने बिजली चोरों पर शिकंजा कसने की बनाई नई रणनीति है। बिजली चोरी करने वाले व चोरी करवाने वालों की खैर नहीं होगी। विद्युत उपखण्ड अधिकारी कालपी अजय कुमार ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने से बचे उपभोक्ता। सरकार ने विद्युत समस्या के निराकरण हेतु 1912 टोल फ्री नंबर जारी किया। योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश की विधुत व्यवस्था दुरुस्त करने मे लगी है। जहां एक ओर विधुत टीम का गठन किया है वह टीम अपने अपने क्षेत्र में होने वाली बिजली चोरी को रोकेगा अब आप टोल फ्री नंबर 1912 जारी किया गया है। विद्युत चोरी करने वाले तथा इस कार्य मे लिप्त पाए जानेे वाले अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी । उपखण्ड अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि सरकार ने ई निवारण एेप से मीटर खराबी,बिल की समस्या,पावर कट और ट्रान्सफार्मर खराबी की आन लाइन शिकायत दर्ज कराये तथा नये कनेक्शन के लिए आवेदन भी कर सकते है तत्काल प्रभाव से आपकी समस्या का निराकरण होगा यह एेप गुगल के प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिये उपलब्ध है।

बकाएदारों की बनाई गई सूची, जल्द होगी कार्रवाई
राजस्व वसूलने केे लिए की जा रही कार्रवाई
उरई। बिजली विभाग ने अब बकाएदारों से वसूली के लिए एक और नया तरीका खोज निकाला है। इसके तहत बिजली विभाग के बडे़ बकायेदारों की सूची बनाई गई है। इसके बाद प्रत्येक बिजलीघर पर इनकी सूची चस्पा की जाएगी ताकि हर किसी को जानकारी हो सके कि बिजली विभाग के बडे़ बकाएदारों में कौन-कौन से लोग शामिल हैं।

बिजली विभाग द्वारा यह सूची सार्वजनिक कर दी जाएगी। इसके बाद भी बकाएदारों द्वारा रुपया जमा न किया गया तो विभाग आगे कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाएगा। बिजली विभाग के खंड द्वितीय के अधिशाषी अभियंता तरनवीर सिंह ने बताया कि विद्युत विभाग ने चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति का संकल्प लिया है। यह संकल्प तभी पूरा हो सकेगा जब विद्युत विभाग, आम जनता व उपभोक्ता आपस में परस्पर सहयोग करेंगे। शासन के निर्णय अनुसार पहले बिजली बकाएदारों को गुलाब का फूल देकर बकाया बिल जमा करने का अनुरोध किया गया था पर जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपना बिल जमा नहीं किया है उनके नाम अब विभाग द्वारा सार्वजनिक किए जाएंगे। 13 जुलाई को सभी बकाएदारों की सूची सार्वजनिक कर दी जाएगी। इसके बाद इन बकाएदारों की सूची बनाकर प्रत्येक बिजली घर पर भी चस्पा की जाएगी। ताकि अन्य लोग भी बिजली बकाएदारों की जानकारी अपने पास रख सके। बिजली विभाग के बकाएदारों में कई एेसे लोग भी शामिल हैं जिनकी सामाजिक प्रतिष्ठा बहुत ज्यादा है पर वह अपनी जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर नहीं हैं और लंबे समय से बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया गया है अगर विभाग द्वारा बकाएदारों के नाम सार्वजनिक किए गए तो इन रसूखदार बकाएदारों को भी किरकिरी का सामना करना प?ेगा। इस बारे में अधिशाषी अभियंता तरनवीर सिंह ने बताया कि अगर इसके बाद भी बकाएदारों ने अपने बिलों का भुगतान न किया तो विभाग आगे कानूनी कार्रवाई के लिए बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में बकाएदारों पर नरमी नहीं बरती जाएगी और बिजली चोरी नहीं होने दी जाएगी।

Leave a comment