जालौन-उरई । सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सही ढंग से किया जाये व पात्र व्यक्ति को ही योजनाओं को लाभ दिया जाये। गांव में संचालित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश उपायुक्त मनरेगा व प्रभारी खंड विकास अधिकारी ने क्षेत्र पंचायत कार्यालय के सभागार में सचिव व पंचायत मित्रों को दिये।

नवागंतुक खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार चंद्रौल ने बुधवार की दोपहर पद ग्रहण करने के बाद ग्राम विकास अधिकारियों व पंचायत मित्रों के साथ बैठक की बैठक कर सख्त निर्देश दिये कि गांवांे में चल रहे। विकास कार्यों को शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाये साथ ही शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाआंे का पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाया जाये। सरकारी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अगर किसी भी कर्मचारी की शिकायत मिली तो जांच कर कठोर कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर एडीओ पंचायत रामशंकर प्रजापति, रमेश उदैनिया, देवी शरण सोनी, प्रमोद सोनी, किरन रावत, पवन श्रीवास्तव, मेघा भरद्वाज समेत सभी सचिव व पंचायत मित्र उपस्थित रहे।

 

Leave a comment