कोंच-उरई । कैलिया पुलिस ने आज पहाडग़ांव रोड पर अबैध शराब के सैकड़ा भर क्वार्टर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। मिली जानकारी के मुताबिक कैलिया थाने के दरोगा सत्यजीत यादव आज दोपहर पहाडग़ांव रोड पर गश्त पर थे तभी उन्होंने ग्राम नरी के पास दो लोगों को अबैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आनंदकुमार व जितेन्द्रकुमार निवासीगण नरी के पास से देशी दारू के पचास पचास पौव्वे बरामद किये, उनका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।






Leave a comment