
कोंच-उरई । गुजरी 10 जुलाई को यहां कोंच के ऐतिहासिक ‘सागर सरोवर में जिलाधिकारी के मुख्य आतिथ्य में जिस नौका विहार सेवा का आयोजन किया गया था और कार्यक्रम के दौरान सप्त नदियों के जल के साथ आब-ए-जमजम को सागर के जल में डाला गया था उसका बुधवार को विश्व हिंदू परिषद् और अन्य हिंदूवादी संगठनों ने विरोध करते हुये एक अलग से शुद्घीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें नगर के सैकड़ों युवकों ने हिस्सा लिया। विद्वान ब्राह्मïण पं. ज्वालाप्रसाद दीक्षित द्वारा उच्चारित वेद मंत्रों के बीच पूजन अर्चन के बाद सागर में गंगाजल का छिडक़ाव किया गया। विहिप अध्यक्ष सुशील दूरवार का कहना है कि उक्त तालाब में हिंदुओं के आराध्य भगवान राम वनवास के दौरान सरयू पार करते हैं और पितर पक्ष में भी वहां अनुष्ठान होते हैं। यह तालाब लोगों की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा है और हिंदुओं की आस्था का सवाल है, इस तालाब में आब-ए-जमजम डाल कर इसे अपवित्र किया गया था जिसे पुन: शुद्घ करके क्षमायाचना की गई है।

पालिका द्वारा आयोजित किये गये 10 जुलाई के कार्यक्रम को लेकर कमोवेश उसी दिन से हिंदूवादियों में जबर्दस्त सुगबुगाहट थी और अंतत: विश्व हिंदू परिषद् ने आह्वïान कर दिया कि बुधवार की शाम सागर सरोवर को पुन: पवित्र किया जायेगा। उसी आह्वïान के तहत आज शाम चंदकुआ स्थित भूतेश्वर मंदिर पर पर सैकड़ों की संख्या में विहिप और बजरंग दल सहित अन्य हिंदूवादियों की भीड़ जुटी। वहां से विहिप अध्यक्ष सुशील दूरवार मिरकू महाराज की अगुवाई में जय श्रीराम के उद्घोष के साथ भीड़ जुलूस की शक्ल में मुख्य राजमार्ग पर से होते हुये सागर तट पर पहुंची जहां नगर के श्रेष्ठ विद्वान पं. ज्वालाप्रसाद दीक्षित द्वारा भगवान भूतनाथ की प्रतिमा के समक्ष पूजन अर्चन और मंत्रोच्चर कर अनुष्ठान संपन्न कराया गया। तत्पश्चात् अपने हाथों में पकड़े गये कुल्हड़ों में भरे गंगा जल का छिडक़ाव सागर में किया गया। इस दौरान संघ के नगर कार्यवाह शैलेष सोनी, भाजपा नेता विनोदसिंह गुर्जर, ब्रजेन्द्र मयंक, सभासद अजय गुप्ता, दीपक मिश्रा, अमित रावत, आशुतोष रावत, सुधीर सोनी, प्रदीप सिंघल, शीलू कुठौलिया, रामराजा निरंजन, शिवी यादव, अनिल पटैरया, अमरेन्द्र दुवे, गौरव सोनी, हरीदास परैथा, अनुज गुप्ता, कट्टरसिंह, सागर झा, निखिल गिरवासिया, संजीव सोनी, राकेश वर्मा, अनिल कुठौलिया, अनुज सौनकिया, शशिकांत मिश्रा, दीपक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, विनय तिवारी, रहीस यादव, गोविंदसिंह राठौर, छिटकुल महाराज, अनूप सौनकिया, धर्मेन्द्र राठौर, राघवेन्द्र निरंजन, अवनीश सोनी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। पूरा आयोजन शांतिपूर्वक निपट गया और प्रशासन ने इससे दूरी बनाये रखी।






Leave a comment