उरई। जिलाधिकारी  नरेन्द्र शंकर पाण्डेय ने बुधवार को  विकास भवन सभागार में आयोजित राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत  गुणवत्ता परक शिक्षा हेतु प्रधानाचायों के नेतृत्व क्षमता एवं संवर्धन नायक एक दिवसीय कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सभी प्रधानाचार्य अच्छा प्रशासन एवं प्रवन्धन रखे। जिससे अध्यापक छात्र-छात्राओं को अच्छी से अच्छी शिक्षा प्रदान करे। सभी को अपनी नैतिकता बनाये रखते हुए अपने नैतिक उत्तरदायित्वों का पूरी निष्ठा ईमानदारी से निभाये और बच्चो का भविष्य बनाये। इससे आपका छात्र जीवन पर्यन्त आपका सम्मान करेगा। छात्रों के छात्रवृत्ति खाते खुलवाने हेतु एलडीएम को निर्देशित कर दिया जायेगा।

जिन छात्रो के छात्रवृत्ति खाते निष्क्रिय हो गये है उन्हे भी चालू किया जायेगा। किन्तु आपको भी बच्चो मे बचत करने की प्रवृत्ति को बढाने हेतु उन्हे प्रेरित करना होगा। अल्पबचत के संबंध में सीधे वेतन से कटौती हेतु कोई नियम नही हो फिर भी ट्रेजरी आफिसर से बात की जायेगी और कोई हल निकाला जायेगा। शासकीय विद्यालयों की ड्रेस वही होगी जो शासन द्वारा निर्धारित है। प्राइवेट हाईस्कूल /इण्टरमीडियट विद्यालय जो उनकी स्कूलो की ड्रेस हो वह वही रख सकते है। एमडीएम को मेनू के हिसाब से चलायें । प्रधानाचार्य से कहा कि वह अपने अपने विधालयो में सी0सी0टी0बी0 कैमरे अवश्य लगवा ले। इस समय बर्षा का समय चल रहा है इसलिय प्रत्येक विधालय अधिक से अधिक वृक्षा रोपण कराये। जहा आप 100 पेड़ लगवायेगे वहा मै भी आकर वृक्षा रोपण कर दूगा। अल्प बचत में धनराशि जमा कराते रहे जिससे यह धन राशि आपके काम मे आ जायेगी।

जिला विद्यालय  निरीक्षक भगवत पटेल ने कहा कि सभी प्रधानाचार्य अपने अध्यापको से शिक्षण कार्य को पूरी निष्ठा से  करने हेतु कहेगे।

जिससे शिक्षा के स्तर को सुधारा जा सके और बच्चे अच्छे ज्ञान के साथ अच्छे अंक प्राप्त करने में सफल हो।

इस अवसर पर राजकीय इण्टर कालेज उरई के प्रधानाचार्य एम एल वर्मा सहित जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

 

Leave a comment