उरई  ग्राम की समस्याओं में प्रमुख रूप से पेयजल समस्या है। जिसे हल कराने हेतु जल निगम शीघ्र ही जमीन का चयन कर नलकूप टंकी का निर्माण कराकर उसकी इस समस्या का समाधान करेगा। उक्त बात जिलाधिकारी नरेन्द्र शंकर पाण्ड़ेय ने आज कुपोषण मिशन के अन्र्तगत गोद लिये ग्राम मड़ोरा में ग्रामवासियों से कही।

उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या को दूर करने हेतु जल निगम को 95 लाख रुपये दिया गया है जिसमें ग्राम में नलकूप स्थापना एवं टंकी का निर्माण, पाईप लाइन डालने का कार्य कराया जायेगा। इसके साथ ही हैण्डपम्पों का रीबोर का कार्य प्रारम्भ हो गया है। ग्राम की सफाई के मामले में आप लोग भी सहयोगी बने। नाले पुलिया मंे गोबर, कूड़ा डालकर जल निकासी अवरुद्ध कर दी गयी है जो गलत है। इसकी सफाई कराई जारही है अब इसमें कचरा डालकर जल निकासी अवरुद्ध न करे। अधिशासी अभियन्ता जलनिगम के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगने तथा सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता जल निगम का वेतन रोकने के निर्देश दिया। क्योंकि अभी तक इन्होंने पेयजल हेतु टंकी निर्माण का कार्य अभी तक प्रारम्भ नहीं कराया। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों के सत्यापन में कार्ड निरस्त किये गये उनके सम्बन्ध में कारणों सहित बैठक कर ग्रामवासियों को बताये। उसरगांव मंे तीन सरकारी भवनों पर अबैध कब्जों की शिकायत पर तत्काल भवनों को खाली कराया गया। आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर वहां बच्चों से जानकारी हासिल की गयी। बच्चों को स्कूली बच्चों की तरह ड्रेस देने की मांग पर कहा कि डीपीओ मड़ोरा एवं महिया खास दोनांे ग्रामों के बच्चों की संख्या बतायेगंे जिससे इनकी ड्रेस की व्यवस्था कराई जायेगी। विद्यालय में कक्षा 3 एवं कक्षा 6 के छात्रों से पढाई के सम्बन्ध में जानकारी हासिल की। शिक्षा का स्तर ठीक न पाये जाने पर शिक्षकों को निर्देश दिये कि अगले माह के निरीक्षण तक शिक्षा का स्तर सुधर जायेऔर बच्चों से जो पूछा जाये वह उसका उत्तर सही सही दे पाये। ग्राम की अन्य समस्याओं एवं लाभार्थी परख योजनाओ के संचालन की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर जिला वन अधिकारी बीआर अहिरवार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आशाराम, डा.सत्यप्रकाश, समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, उप निदेशक कृषि, परियोजना निदेशक डीआरडीए सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो परिचय—

छात्रों से शिक्षण स्तर की जानकारी लेते डीएम।

फोटो नंबर- 7

 

 

Leave a comment