जालौन-उरई। पुलिस ने छौलापुर मार्ग पर हारजीत की बाजी लगा रहे चार लोगों को पकड़ा। जिनके पास से पुलिस ने 5 हजार 500 रुपये बरामद किए।

चौकी  प्रभारी अशोक कुमार पटेल को सूचना मिली कि छौलापुर मोड़ पर कुछ लोग हार जीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चार जुआरियों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से एक अदद ताश की गड्डी समेत 5 हजार 500 रुपये बरामद किए। कोतवाली लाकर पूछतांछ करने पर पकड़े गए जुआरियों ने अपने नाम अफरोज व विनोद कुमार निवासीगण भवानीराम, नारायण सिंह निवासी काशीनाथ व मुकीम निवासी चुर्खीबाल बताए।

Leave a comment