उरई। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि पति के अवैध सम्बधों को विरोध करने उनकी बेटी की हत्या की गई है। वहीं मृतका के पति का कहना है उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
जालौन जनपद के उरई कोतवाली अन्तर्गत सुशील नगर निवासी प्रशांत सोनी के साथ मोंठ में रहने वाले मोहन स्वर्णकार उर्फ राजाबाबू ने अपनी बेटी विभा सोनी की शादी 11 साल पहले की थी। शादी के बाद विभाग ने एक बेटे को जन्म दिया था। गुरुवार की सुबह अचानक विभा सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। जिसमें मृतका के पिता मोहन स्वर्णकार ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रशांत सोनी के अपनी भाभी से अवैध सम्बध थे। जिसका उसकी बेटी विभा विरोध करती थी। इसी को लेकर कई बार प्रशांन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। जिसके बारे में उनकी बेटी ने अवगत कराया। इससे पहले वह कुछ करते आज सुबह पहले प्रशांत ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की इसके बाद हत्या कर दी।
वहीं आरोपी पति की मानें तो मृतका ने दोपहर में कमरें के अन्दर जाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इसके बाद पति को हिरासत में लेकर पूछतांछ शुरु कर दी।

Leave a comment