उरई। जनपद में खाद की हो रही कालाबाजारी को रोकने के लिए की जा रही धांधली को लेकर सिटी मजिस्टे्रट ने शहर की खाद, बीज दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान हडक़ंप मच गया और दुकानदार इधर, उधर टहलते नजर आए। इतना ही नहीं, अधिकांश दुकानदार तो लोकेशन तक लेते नजर आए कि साहब हमारी दुकान पर न आ जाए।

सिटी मजिस्टे्रट ने शहर के अंबेडकर चौराहा स्थित खाद, बीज दुकान पर चेकिंग की। अधिकारी को देखकर वहां पर मौजूद कर्मचारी व संचालक सकते में आ गया। सिटी मजिस्टे्रट ने अभिलेख चेक किए गए तो वहीं, स्टाक भी देखा। सिटी मजिस्टे्रट ने चेतावनी दी कि खाद, बीज का नियमानुसार वितरण किया जाए। धांधली किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

 

 

Leave a comment