
उरई। कोतवाली पुलिस ने बीती रात राजेंद्र नगर स्थित शराब फैक्ट्री में छापा मारकर दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि उनके 2 और साथी भाग निकले । पुलिस ने मौके से बनी व अधबनी शराब के अलावा विभिन्न ब्रांडों के रैपर भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि मौके से जो लोग भागे हैं, उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला राजेंद्र नगर में अवैध रूप से शराब फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। हरकत में आई पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो वहां पर भगदड़ मच गई। पुलिस को देखकर दो लोग चकमा देकर भाग निकले , जबकि पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया, जिन लोगों को पकड़ा हैं, उनमें करन सिंह राजपूत उर्फ पप्पू पुत्र गंगाप्रसाद निवासी बंधौली व मंगल सिंह उर्फ मलिक राजपूत निवासी राजेंद्र नगर शामिल हैं । एएसपी ने बताया कि मौके से कच्ची शराब के अलावा रैपर, प्लास्टिक बरामद किए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में शहर कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी, हरीश सिंह, राजवीर सिंह, बलवीर सिंह, महेश चंद्र, जीत सिंह, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।






Leave a comment