कोंच-उरई । राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल अंडा में बुधवार को  चिकित्सक व स्टाफ ने परिसर में पौधों का रोपण किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अभिलाषा के साथ उनके पति डॉ. केशवसिंह ने भी पेड़ लगाते हुये गांव वासियों से अनुरोध किया कि वे पेड़ जरूर लगायें और इनके बड़े होने तक रखवाली भी करें। वन महोत्सव पखवाड़े के तहत जगह जगह पेड़ लगाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज समीपस्थ ग्राम अंडा के राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। डॉक्टरों के अलावा अस्पताल स्टाफ तथा ग्रामीणों प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप पिपरैया, रामप्रकाश, नारायणसिंह, मोहित पटेल, छोटू निरंजन आदि ने भी एक एक पौधा रोपा और संकल्प लिया कि पर्यावरण के संरक्षण में वे भी अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये सन्नद्घ हैं।

 

Leave a comment