कालपी(उरई )। ग्रह कलह से तंग आकर तीस वर्षीय युवक ने बीती रात कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव निवासी बबलू बाल्मीकि तीस वर्ष ने बुधवार की रात अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब काफी देर तक उक्त युवक कमरे से बाहर नही निकला तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर फांसी पर लटके शव को नीचे उतारा। ग्रामीणों नेबताया कि उक्त युवक ने दिसम्बर माह में पत्नी सहित खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था जिसमें गांव वालों की मदद से उसे बचा लिया गया। उकसे बाद दो माह पूर्व उसकी पत्नी अपने मायके चली गयी थी। ग्रामीणों ने बताया कि अक्सर पति पत्नी में विवाद होता था। युवक शराब का आदी ािा तथा मानसिक रूप से भी कमजोर था। फिलहाल पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वहीं चैकी प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है युवक अपने घर में अकेला रहता था।

 

Leave a comment