जालौन-उरई । पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने लगभग एक लाख की कीमत के सोने चांदी के जेवरों समेत 12 हजार रुपये नगद उड़ाए। पीड़ित गृहस्वामिनी ने चोरी की सूचना कोतवाली में तहरीर देते हुए दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके का मुआयना किया।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी श्रीमती अर्चना देवी पत्नी श्याम सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात वह व उसके परिजन घर के बाहर सो रहे थे। तभी रात में तकरीबन 12 बजे पीछे की दीवार फांदकर चोर उसके घर में घुस आए। चोर कमरे का तोड़कर उसमें रखे बक्से को खेतों में ले गए। सुबह जब वह जागी तो उसने कमरे का ताला टूटा हुआ व बक्से को गायब देखा। इसके बाद जब खोजबीन की तो बक्सा गांव के बाहर खेतों में पड़ा मिला। बक्से का ताला टूटा हुआ था तथा उसमें रखी सोने की मनचली, झुमकी, बेसर, पायल आदि समेत लगभग एक लाख रुपये की कीमत के सोने चांदी के जेवर के अलावा 12 हजार रुपये भी गायब थे। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके का मुआयना किया।

 

Leave a comment