कोंच-उरई । बीती देर शाम घिलौर गांव के पास खेतों की जुताई कर घर की ओर रहा ट्रैक्टर अचानक उछल कर गहरी खाई में चला गया जिसके चलते उस पर सवार तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गये। बताते हैं कि चलते में ही अचानक ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल हो गया और वह असंतुलित होकर खाई में चला गया। मिली जानकारी के मुताबिक राजीव पुत्र जयराम कुशवाहा बीती देर शाम अपने खेत की जुताई करके घर लौट रहे थे। घिलौर मोड़ के पास अचानक ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल हो गया और ड्राइवर का उस पर से नियंत्रण हट गया जिसके चलते ट्रैक्टर औंधे मुंह गहरी खाई में पलट गया। दुर्घटना में राजीव के अलावा ट्रैक्टर पर बैठे कल्लू पुत्र फकीरे तथा रहीस पुत्र बब्बू निवासीगण नदीगांव बुरी तरह से जख्मी हो गये। लोगों ने घायलों को सीएचसी नदीगांव में भर्ती कराया जहां रहीस को गंभीर हालत में उरई रेफर कर दिया गया।






Leave a comment