
जालौन-उरई । अमरनाथ धाम के तीर्थ यात्रियों पर गत दिनों आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के विरोध में बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में देवनगर चैराहे पर पाकिस्तानी आतंकवादियों का पुतला फूंका गया।
बजरंग दल के सह संयोज मनुराज तिवारी एवं विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में स्थानीय देवनगर चैराहे पर अमरनाथ धाम की यात्रा पर गए श्रद्धालुओं पर हुए आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तानी आतंकियों का पुतला फूंका गया। अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के चलते हिंदूवादी संगठनों में काफी रोष व्याप्त है। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष राजा सिंह सेंगर, बजरंग दल के सहसंयोजक मनुराज तिवारी व विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष महेश चैधरी व भूपेंद्र सिंह सेंगर ने संयुक्त रूप से उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा किए गए उक्त कृत्य की जितनी निंदा की जाए वह कम है। उनका यह कृत्य उनकी संकुचित मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को इस कृत्य का खामियाजा अनिवार्य रूप से भुगतना होगा। अब ईंट का जबाव पत्थर से दिया जाएगा। इस मौके पर बजरंगी, लाली तोमर, राजा सोनी, सुमित गायर, अखलेश गुप्ता, संतोष साहू, आकाश वर्मा, केजी संतोष सिंह, बलराम सोनी, राहुल सोनी, गोलू श्रीवास्तव, विवेक कुशवाहा, शंभू राजावत आदि उपस्थित रहे।






Leave a comment