उरई। राष्ट्रीय ओलमा कौसिंल के बुंदेलखंड प्रभारी मुबारक खान ने कहा कि देश में अराजकता फैलाने एवं लोकतंत्र की मर्यादा को तोड़ने की साजिश कुछ राजनेता अपने निजी राजनैतिक स्वार्थ के लिए करते है। हाल ही में बुंदेलखंड के चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत (गुड्डू) द्वारा मीडिया में दिए गए बयान  कि राम मंदिर के निर्माण से पहले हज यात्रा नही होगी इसकी हम निंदा करते है। हज यात्रा रोकने की कहने वाले भूल गए कि अमरनाथ यात्रा में पचास से ज्यादा लोगों की जान बचाने वाला सलीम किस धर्म का है।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के अलावा शिक्षित वर्ग की सभी जातियों के लोग उक्त बयान से नाराज है जहां कुछ दिन पहले बुंदेलखंड के किसानों गरीबों बेरोजगारों के हक की बात करने वाले बुंदेलखंड अधिकार सेना के प्रमुख गुड्डू के इस बयान से समाज को पता चल गया कि गुड्डू राजपूत बुंदेलखंडवासियों के लिए नही बल्कि अपने निजी स्वार्थ के लिए यह संगठन चला रहे है। चरखारी विधायक बनने के बाद इस संगठन को खत्म करके बुंदेलखंड के लोगों की पीड़ा भूल गए। उन्होंने कहा कि राम मंदिन बनना चाहिए या नही ये कोई भी आम नागरिक या पार्टी तय नही कर सकती जब तक सर्वोच्च न्यायालय से फैसला नही आ जाता। उन्होने कहा कि बेसमझ लोगों को कैसे जनता चुन लेती है घटिया और ओछी सोच वाले राजनेता आपसी प्रेम को नफरत में बदलकर देश के विकास, बेरोजगारी, शिक्षा, किसानों एवं आर्थिक समस्या छोड़कर धार्मिक विवादित बयानबाजी करके सामाजिक भाईचारे को तोड़ने की कोशिश करते है। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री से मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही कर पार्टी से निष्कासित करे। ऐसे लोगों को समाज में जिम्मेदार पदाधिकारी के रूप में रहने का कोई अधिकार नही है चाहे वह किसी धर्म या मजहब के हों।

Leave a comment