
जालौन-उरई। रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति की बैठक में गया कि जैसा कि ज्ञात हुआ है कि जालौन नगर व क्षेत्र को रेलवे मानचित्र से जोड़ने के लिये पूर्व में हुए सर्वे को बदलने की कोशिश पर भारी गुस्सा जताया गया ।
ध्यान रहे कि गत 11 जुलाई को मिलन गेस्ट हाउस में रेलवे के यातायात निरीक्षक वी पी सेन अवगत कराया था कि पहले जो सर्वे कोंच-जालौन-फफूंद वउरई-जालौन-माधौगढ़-भिंड रेल लाइन बिछाने के लिए किया गया था उसे बदलने का फ़ैसला कर लिया गया है । नया सर्वे कोंच-जालौन-सरसौखी लाइन के लिए कराया जा रहा है । इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है । इसके बाद कस्बे के गणमान्य नागरिकों ने इसे धोखा बताते हुए उन्हें जालौन में रेलवे लाइन के लिए हुए आंदोलन से संबंधित कागजात सौंपे ।
जालौन के साथ साजिश होने का आरोप लगाते हुए बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि 2 माह तक चले क्रमिक अनशन को समाप्त कराने के लिए दिये गए आश्वासनों को पूरा न किया गया तो सरकार की ईंट से ईंट बाजा दी जायेगी ।
इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीराम पाल, डॉ० रामकिशोर गुप्ता, समिति के संयोजक श्री देवी दयाल वर्मा, चंद्रप्रकाश यादव (थोपन), रमाकांत निरंजन, प्रद्युम्न दीक्षित इटहिया, इमरान अंसारी, हाजी मंसब खां, सुरेश राव, उमेश दीक्षित(एड), असलम सिद्दीकी (एड), डॉ० रमेश दोहरे, जर्रार कादरी, नारायन सिंह सेंगर(एड), प्रदीप द्विवेदी (रिनियाँ), धर्मेंद्र दीबौलिया, जगदीश जी, सुशील कुशवाहा, संतोष शर्मा, जाहिद उल्ला अंसारी, लक्ष्मीकांत चंसौलिया, इकबाल मंसूरी, राजू यादव एवं गौरीश द्विवेदी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।






Leave a comment