
कालपी(उरई )। गुरूवार को सदर बाजार स्थित मोतीचंद्र वर्मा विद्या निकेतन स्कूल में घुसकर छात्रों से मारपीट के बाद शुक्रवार को पुनः विद्यालय रोज की तरह संचालित हुआ और लगभग सभी बच्चे पूरे जोश खरोश के साथ स्कूल पहुंचे। वहीं हमले में घायल हुए छात्रों और दूसरे पक्ष के छात्र को स्कूल प्रशासन ने चार दिन के लिए स्कूल से बाहर कर दिया।
गुरूवार को एक छात्र के भाईयों द्वारा स्कूल में घुसकर छात्रों को बुरी तरह पीटा था। इस विवाद के बाद शुक्रवार को पूर्व की भांति स्कूल खोला गया और चार सौ में 380 छात्र विद्यालय पहुंचे और पठन पाठन किया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्रों में घायल रितुराज तिवारी, अंकित यादव, निखिल सैनी, हिमांशु व दूसरे पक्ष के छात्र अरसुमान को चार दिनों के लिए बाहर कर दिया। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश ने बताया कि इन बच्चों में हुए विवाद की जानकारी स्कूल में नही दी गयी अब इन छात्रों के अभिभावक को स्कूल बुलाकर बातचीत के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
उधर सभी छात्र स्कूल में खेलते व पढ़ते नजर आए। छात्र अकशत, रोहन, अमन, कुनाल, अजरान, शिखा, आयुषी ने बताया कि विवाद के बाद हम सभी बहुत डर गए थे। लेकिन माता पिता व शिक्षकों के प्रोत्साहन के बाद हम लोग फिर से स्कूल आये है और अपनी पढ़ाई कर रहे है।






Leave a comment