
कोंच(उरई )। गुलाबी गिरोह की कमांडर अंजू शर्मा की अगुवाई में केशकली गोमती, माया, ऊषा, सुशीला, नीलम, ममता, आशिया, विद्या, कमला, श्रीवती, मीना, मीरा आदि ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सुरेश सोनी को सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर रेप, अत्याचार, बलात्कार, और छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ गयीं है और पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। जिसे रोका जाए और न्याय और सम्मान दिलाया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना में जो फार्म महिलाओं द्वारा भरे गए उनकी जांच जल्दी से जल्दी करायी जाए जिससे अच्छी तरह से महिलाओं को घरों में शौचालय बनाने में परेशान न होना पड़े।जिन व्यक्तियों की पंेशन नहीं बनी उनकी पेंशन बनवा दी जाए। गरीब लोगों के पास जो गरीबी के राशन कार्ड है उन पर राशन नहीं मिलता है सभी पात्र लोगों के राशन कार्ड बनाये जाएँ। ग्रामीण इलाकों में शौचालय का काम धीमी गति से चल रहा है और सुविधा शुल्क लेकर शौचालय बनवाये जा रहे है। उन्होंने शौचालय के लिये अनुदान राशि दिलाये जाने की मांग की।






Leave a comment