कालपी(उरई )। स्कूल में घुसकर छात्रों के साथ मारपीट के मामले में दो दिन बीतने के पश्चात पुलिस अभी तक हमलावरों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही। घायल छात्रों के अभिभावक से पुलिस ने दो दिन के भीतर हमलावरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

गुरूवार को सदर बाजार के मोतीचंद्र विद्या निकेतन स्कूल में एक छात्र के भाईयों ने अपने साथियों के के स्कूल में घुसकर छात्रों व शिक्षकों के साथ मारपीट कर दी थी। जिससे शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया था। हमला करने वाले अभियुक्तों को 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। शुक्रवार को छात्र रितुराज के पिता जीतू तिवारी अन्य अभिभावक के साथ कोतवाली पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक न होने की बात कही। वहीं कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दविश दी जा रही है। कोतवाल ने छात्रों के अभिभावकों को दिन दिन के भीतर हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। उधर अभिभावकों ने बताया कि मारपीट से बच्चे बहुत डरे हुए है तथा चोटे भी बहुत आयी है जिससे  वे स्कूल जाने का साहस नही जुटा पा रहे है।

 

Leave a comment