उरई । राठ रोड पर बाइक खड़ी करके खरीदारी कर रहे युवक को टप्पेबाज ने 45 हजार रुपये की चपत लगा दी ।
कोतवाली क्षेत्र के कपासी गाँव के रहने वाला आजाद सिंह पुत्र सुल्तान शुक्रवार को स्टेट बैंक से 45 हजार रुपये ले कर निकले । इसके बाद राठ रोड पहुँच कर वे एक दुकान पर कपड़े की खरीदारी करने लगे । इस बीच उनकी बाइक में रखे रुपये गायब हो गए ।
दुकानदार को देने के लिए जब वे मोटर साइकिल में बैग में रखे रुपये निकालने गए तो वो पोलीथिन गायब थी जिसमें रुपये लपेट कर रखे थे । आजाद इससे सन्न रह गए । बाद में उन्होने घटना को ले कर कोतवाली में तहरीर दी जिस पर पुलिस जाँच के लिए स्टेट बैंक पहुँची और वहाँ के सी सी टी वी कैमरे के फुटेज खंगाले। पुलिस को संदेह है कि टप्पेबाज़ ने बैंक से ही उसेपर निशाने पर ले लिया था ।
।






Leave a comment