
उरई। फैजाबाद से स्थानांतरित होकर आए सीओ संतोष कुमार प्रथम ने उरई सर्किल का चार्ज संभाल लिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखना और महिलाओं के उत्पीडन से संबंधी मामलों को गंभीरता से लेना हमारी पहली प्राथमिकता है।
फैजाबाद से स्थानांतरित होकर आए सीओ संतोष कुमार प्रथम वर्ष 2010 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं। उनकी टेनिंग बुंदेलखंड के ही ललितपुर जनपद में हुई है। इसलिए उन्हें बुंदेलखंड क्षेत्र में कार्य करने का विशेष अनुभव भी है। तीन साल तक फैजाबाद में तैनात रहने के बाद शासन ने उन्हें जनपद जालौन भेजा है। यहां पर उनकी दूसरी पोस्टिंग है पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें सीओ सिटी का चार्ज सौंप दिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखना और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना हमारी पहली प्राथमिकता है। महिला उत्पीडन से संबंधी शिकायतो को गंभीरता से लेकर उन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूल, कॉलेज, बैंक, चूडी मार्केट आदि ऐसी जगहों जहां पर महिलाओं की संख्या अधिक रहती है, इन जगहों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। ताकि इन इलाकों में मनचले सक्रिय न हो सकें और महिलाओं को किसी प्रकार की परेशान का सामना न करना पडे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुसार हर पीडित को थाने पर ही न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।






Leave a comment