उरई । एट थाना क्षेत्र में स्थित टोल प्लाजा पर अचानक गोलियां चली। जिससे वहां काम कर रहे 4 मजदूर गोली के छर्रे लगने से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज भेजा गया है।
जालौन जनपद के एट थाना क्षेत्र में स्थित टोल प्लाजा पर एक सुरक्षाकर्मी लगा हुआ था। जहां वह काम कर रहा था। तभी अचानक उसकी लापरवाही के कारण गोली चल गई। जिससे गोली के छर्रे लगने से वहां काम कर रहे 4 मजदूर गम्भीर रुप से घायल हो गये। यह देख इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंची और घायल मजदूरों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत गम्भीर होने के कारण मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।






Leave a comment