उरई । आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की नौकरी लगवाने के बहाने एक व्यक्ति ने दो लाख रुपये की मोटी रकम तीन किस्तों में लेकर ठग लिया है और कथित ठग रुपयों की वापसी से अब इंकार कर रहा है तथा कह रहा है कि तुम्हें जो दिखाई दे सो करे। उक्त आशय के कथन के साथ उत्पीड़ित श्रीमती ऊषा सक्सेना पत्नी विश्वेश्वर दयाल सक्सेना निवासी जायसवाल टावर के पीछे नया पटेल नगर उरई ने मामले की प्राथमिकी हेतु थाना कोतवाली उरई में प्रार्थना पत्र देना बताया है तथा कहा है कि अपने आपके भारतीय किसान मजदूर दलित यूनियन भारत राजनैतिक का राष्ट्रीय प्रभारी बताने वाला नरेंद्र सिंह कुशवाहा निवासी ग्राम पोस्ट उदशाह शफीपुर उन्नाव जनपद उसकी बेटी रंजना की नौकरी लगवा रहा था।

श्रीमती ऊषा सक्सेना ने बताया कि उक्त नरेंद्र सिंह कुशवाहा किसान रैली के नाम पर लोगों को धार्मिक स्थलों के टूर कराया करता था और वह ऐसे ही टूर के दौरान उसके संपर्क में आयी। उसने उक्त संस्था के बुंदलखंड प्रभारी जिला जालौन अध्यक्ष बलवीर सिंह सेंगर निवासी जालौन वाली माता के साथ नावली कोठी जालौन तथा मसबती देवी यादव पत्नी विजय सिंह यादव तथा आशा उर्फ निशा भटनागर दोनों निवासी जायसवाल टावर के पीछे नया पटेल नगर उरई के सम्मुख तीन किस्तों में दो लाख रुपये की रकम उक्त नरेंद्र सिंह कुशवाहा को दी जो अभी-अभी तक नौकरी लगवा देने का झांसा देता रहा और नौकरी न लगवा पाने में पैसे वापस करने की बात कहता रहा और अब सारी बातों से मुकर गया है। ऊषा सक्सेना ने उक्त नरेंद्र कुशवाहा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्यवाही की अपेक्षा की है।

 

Leave a comment