लखनऊ। आरक्षण के मामले में धोबी समाज के साथ हो रही दुभांति को लेकर 20 जुलाई को प्रदेश की राजधानी में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को कामयाब बनाने के लिए जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। संत गाडगे सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार कनौजिया प्रतिदिन राना इंटर नेशनल होटल में विभिन्न जिलों से आ रहे सजातीय नेताओं के साथ इसके लिए बैठकें कर रहे हैं। इसी बीच धरने के लिए पहले तय किया गया स्थल हजरत गंज स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर प्रतिमा परिसर को अब किन्ही कारणों से बदल दिया गया है। राजकुमार कनौजिया ने बताया कि उक्त धरना अब लक्ष्मण मेला मैदान में किया जायेगा। उन्होंने सजातीय बंधुओं से स्थान परिवर्तन के कारण होने वाली असुविधा को लेकर खेद जताते हुए उनसे निर्धारित तिथि को बड़ी संख्या में लक्ष्मण मेला मैदान में समय से पहुंचकर अपील की है।






Leave a comment