कोंच-उरई। झांसी के बड़े व्यापारी राजेन्द्र अग्रवाल (राजू कमरया) एवं राहुल अग्रवाल छोले के पिछले दिनों हुये अपहरण से वैश्य समाज में रोष व्याप्त है और उन्होंने दोनों व्यापारियों की शीघ्र और सकुशल बरामदगी के लिये आज मुख्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद् द्वारा दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि यूपी में निरंतर व्यापारियों पर हमले, लूट, अपहरण और उत्पीडन की वारदातों में बढोत्तरी हुई है। सूबे में जब उनकी सरकार बनी तो लोगों को उम्मीद बंधी थी कि अब राज्य को गुंडागर्दी और अराजकता से मुक्ति मिलेगी लेकिन अपराधों का ग्राफ बढने से लोगों में भय का माहौल बना है। अभी हाल ही में वैश्य समाज के दो बड़े व्यवसायी राजू कमरया व राहुल अग्रवाल का झांसी में सरेआम अपहरण कानून और व्यवस्था को चुनौती देने बाली घटना है। वैश्य एकता परिषद् ने मांग की है कि अपहृत व्यापारियों की सकुशल बरामदी कराई जाये और व्यापारियों को प्रमुखता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस निर्गत किये जायें। इस दौरान संदीप अग्रवाल, केके गहोई, मयंक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, तीते गहोई, दिलीप सेठ, शशिकांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a comment