कोंच-उरई। कैलिया थाना पुलिस ने आज एक चोर को पकडने में सफलता अर्जत की है, जबकि उसके तीन अन्य साथियों को अभी भी पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गये चोर के पास से चुराई गई चार सोलर प्लेटें भी बरामद हुई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गुजरी 10 जुलाई को थाना क्षेत्र के ग्राम डाबर निवासी सौरभ उदैनिया पुत्र विनोद कुमार उदैनिया के नलकूप पर लगे सोलर पैनल में सोलर प्लेटों की चोरी हो गई थी जिनकी कीमत पचास हजार रुपये बताई गई है। आज मुखबिर से मिली सूचना पर एसओ प्रभुनाथ सिंह व दरोगा सुजीत यादव ने सामी-कूंड़ा के बीच नहर के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जिसके पास चार प्लेटें भी बरामद हुई हैं। पकड़े गये चोर का नाम राहुल तिवारी पुत्र संतोष निवासी लहूदी थाना रेंढर बताया गया है। उसने बताया कि उसके तीन और साथी हैं जो फरार हैं।

Leave a comment