उरई- केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का रिश्तेदार बता कर बालू से भरे ट्रक को अवैध रूप से निकालने की जद्दोजहद में न केवल पुलिस पर धौंस जमाने का प्रयास किया बल्कि सिपाहियों के साथ हाथापाई और उनकी रायफलें छीनने की हिमाकत भी कर डाली ।
मध्यप्रदेश की सीमावर्ती माधौगढ़ थाने की बंगरा चौकी द्वारा पड़ौसी राज्य से आने वाले बालू के अवैध ट्रकों की अपने क्षेत्र में आमद रोकने के लिए आजकल बेहद सख़्ती बरती जा रही है जिससे निकासी करने वाले माफिया बौखलाए हुए हैं । शनिवार को इसी क्रम में मध्य प्रदेश से आए बालू के ट्रक को सिपाहियों ने रुकवा लिया जिसे ले कर कैलोर निवासी संजीव सिंह सिपाहियों से उलझ पड़ा । उसने सिपाहियों से कहा कि वो राजनाथ सिंह कारिश्तेदार है ए उसके काम में अड़ंगा डाला तो तुम लोगों की वर्दी उतरवा लेगा । लेकिन इसके वाबजूद उसकी अर्दब में नहीं आए तो वह हमलावर हो गया और अपने साथियों के साथ उनकी रायफलें छीनने के लिए झपट पड़ा ।
चौकी इंचार्ज अरुण तिवारी ने बताया कि संजीव ने बालू ट्रक की निकासी का ठेका मध्य प्रदेश में अवैध खनन कराने वाले माफ़ियों से लिए है जिससे वह कई बार पुलिस पर दबाब बनाने की कोशिश कर चुका है । उधर उसकी हरकत की खबर मिलने पर माधौगढ़ के प्रभारी निरीक्षक रुद्र कुमार सिंह ने फौरन दविश दे कर दबोच लिया और थाने ला कर उसे काफी टाइट किया । उन्होने बताया कि संजीव के ख़िलाफ़ आधा दर्जन मुक़दमे पहले से कायम हैं ।उसके ख़िलाफ़ मिनी गुंडा एक्ट की कारवाई की जा रही है । हालांकि ताजा घटना को ले कर उसके ख़िलाफ़ सिपाहियों ने कोई मुक़दमा दर्ज नहीं कराया है ।






Leave a comment