कालपी-उरई । जनपद में बढ़ती जा रही अन्ना जानवरों की संख्या पर रोक लगाने के लिए भले ही सरकार कारगर कदम नहीं उठा रही हो, लेकिन समाजसेवियों ने गायों की देखभाल करने का बीड़ा उठाया है। कालपी के आलमपुर में गौशाला खोली गई हैं, जिसमें गायों को रखा जाएगा, इसके लिए बाकायदा कर्मचारी भी नियुक्त किए गए हैें, जो गौशाला की देखरेख करेगी और समय पर गायों को चारा रखेंगे। रविवार को महंत गौदास जी ने विधायक पुत्र राघवेंद्र सिंह जादौन व सपा नेता अजीत सिंह यादव ने गौशाला का शुभारंभ किया। इस मौके पर करीब १०१ आवारा गायों का पूजन कर गोसेवा सदन में प्रवेश किया गया। गौदास ने कहा कि गौशाला में गौसेवा की जिम्मेदारी बड़ी अहम हैं। इस मौके पर लखराम पाल, हरनारायन पाल, संतराम पाल, गोविंद सोनी, रामपाल, अनुज सैनी, प्रीति मोहन, प्रमोद, अरविंद पाल, छोटू तिवारी, शिवम, पवन, जगमोहन यादव, बब्लू पाल, आदित्य पाल, महेंद्र विश्वकर्मा, जितेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment