उरई  । उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के अधिकारियों द्वारा जगम्मनपुर रोडवेज बस स्टैंड के लिए प्रथम भू निरीक्षण किया गया ।
जनपद जालौन के प्रमुख तीर्थ क्षेत्र पंचनद के समीप जगम्मनपुर में उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने रोडवेज बस अड्डा बनाने का निर्णय लिया है । यहां से इटावा उर्ई भिंड समान दूरी 60 किमी तथा औरैया मात्र 40 किमी की दूरी पर है । चार जिलों के सेंटर प्वाइंट पर रोडवेज बस अड्डा बनाने की दूरदर्शी व जनहितकारी सोच राज्य परिवहन मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) स्वतंत्र देव सिंह की है । शासन की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायत जगम्मनपुर ने प्राइवेट बस अड्डा से मात्र 300 मीटर दूर कंजौसा रोड पर निशुल्क जगह देने का प्रस्ताव पारित कर शासन का समर्थन व सहयोग किया है । आज शनिवार 15 जुलाई को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपराजित श्रीवास्तव, रोडवेज कर्मचारी यूनियन के जिलाध्यक्ष रियाजुल हक , उर्ई रोडवेज बस स्टैंड प्रभारी मानसिंह , भाजपा नेता व व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय द्विवेदी , बलराम प्रजापति लेखपाल आदि ने प्रस्तावित जगह का भू सर्वेक्षण किया । ए आर एम अपराजित श्रीवास्तव ने बताया कि मेरे द्वारा किए गए स्थलीय निरीक्षण की रिपोर्ट शीघ्र ही क्षेत्रीय कार्यालय झांसी व शासन को भेज दी जाएगी ।

Leave a comment