कदौरा-उरई। थाना क्षेत्र के बम्हौरी गांव में घर में पंखा टांगते वक्त मिस्त्री पर सरिया गिर गया। इसकी चपेट में आकर वह लहूलुहान हो गया । आनन फानन में घर वालों ने उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार कस्बा बम्हौरी निवासी ब्रजमोहन (35) पुत्र भग्गी प्रसाद पेशे से इलेक्ट्रिक मिस्त्री है। रविवार दोपहर को ब्रजमोहन कमरे में पंखा टांग रहा था, तभी पंखा हुक में टांगते वक्त अचानक वह फिसल गया और मय पंखे के जमीन पर गिर पड़ा। वह कुछ समझ पाता, इसके पहले पंखा लगाने के लिए लगा हुक (सरिया) भी उस पर गिर पड़ा। इस वजह से उसके पेट में गंभीर चोटें आईं। अचेत हालत में ब्रजमोहन को देख परिजन उसे पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र में ले गए, जहां उसकी हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Leave a comment