उरई। राष्ट्रीय स्वर्णकार युवा क्रांति मंच द्वारा बुन्देलखण्ड कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर लिया गया है। बुन्देलखण्ड कार्यकारिणी के गठन के समय प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी व प्रदेश सचिव अभय सोनी उपस्थित रहे। बुन्देलखण्ड अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार सोनी सोमई वाले व बुन्देलखण्ड प्रभारी पद पर नीलम सोनी को मनोनीत किया गया। रवि सोनी को बुन्देलखण्ड क्षेत्र का महामंत्री घोषित किया गया। सभी सदस्यों ने समाज को एकजुट करने व मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी व नगर कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष बलवीर सोनी जिला महामंत्री नीरज सोनी, जिला विधान सभा प्रभारी शत्रुघन सोनी, जिला महासचिव विष्णुकुमार सोनी धुरट वाले, नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र सोनी, नगर महासचिव शीलू सोनी, नगर संगठन मंत्री ऋषि सोनी, नगर उपाध्यक्ष राजीव सोनी, नगर मीडिया प्रभारी प्रतीक कौशल, सुनील सोनी, रघुवीर सोनी, सुशील सोनी, उमेश सोनी धरगुंवा आदि मौजूद रहे। सभी उपस्थितो ने प्रान्तीय नेताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही बैठक में यह भी निश्चित किया गया कि समाज को एकजुट करने के लिये सब मिलजुल कर बिना किसी मतभेद के काम करेंगे ताकि  स्वर्णकार समाज को नई दिशा एवं नई शक्ति दी जा सके। वहीं प्रान्तीय नेताओं ने समाज के युवाओं को नसीहत दी कि समाज के विकास में बढ-चढ़ कर अपना योगदान दे।

 

Leave a comment