जालौन-उरई । सट्टे की पर्ची लिखते हुए दो युवकों को चौकी प्रभारी ने लगभग 500 रुपये नगद सहित पकड़ा।
चौकी प्रभारी अशोक कुमार पटेल को सूचना मिली कि झंडा चैराहे के पास दो व्यक्ति सट्टे की पर्ची लिख रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चैकी प्रभारी ने दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से सट्टे के नंबर लिखी हुई एक एक डायरी व लगभग 500 रुपये बरामद हुए। बाद में कोतवाली लाकर पूछतांछ करने पर दोनों ने अपने नाम गोविंद कुमार व सानू निवासीगण मोहल्ला मुरली मनोहर बताए।

Leave a comment