उरई। विश्व हिन्दू परिषद जनपद जालौन की बैठक संगठन के विस्तार व धर्मरक्षा कार्यक्रम को लेकर विहिप के नगर सहमंत्री राजा ठाकुर के आवास लल्लाधाम रामनगर उरई पर जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें जिला कार्यकारणी की सहमति से राकेश परिहार को विश्व हिन्दू परिषद का कार्याध्यक्ष व नगर उपाध्यक्ष बबलू राजपूत नियुक्त को किया गया। नवनियुक्त कार्याध्यक्ष को विहिप जिला कार्यकारिणी ने निर्देशित करते हुए कहा कि एक महीने में उरई नगर के सभी 34 वार्ड समितियों का गठन कर संगठन का विस्तार करे तथा सभी गठित वार्ड समितियों की सूची जिला कार्यकारिण को एक महीने के अंदर उपलब्ध कराए। बैठक में जिलामंत्री सिंह जादौन, जिला कोषाध्यक्ष, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, जिला सहमंत्री प्रदीप गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अनूप राजावत, कृष्ण कुमार शुक्ला, हरि सिंह राजपूत, राकेश निरंजन, अशोक राजपूत, पुष्पेन्द्र राजपूत, सुमन गोस्वामी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Leave a comment