कालपी-उरई । घर के बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी को देर रात अज्ञात चोर चुरा ले गए। सुबह जब गाड़ी मालिक ने देखा तो गाड़ी गायब थी जिससे उसके होश उड़ गए। गाड़ी चोरी की तहरीर गाड़ी मालिक ने कोतवाली में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
नगर के मोहल्ला राम चबूतरा निवासी अलीमुद्दीन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनकी बोलेरो यूपी 91 जे 2762 शुक्रवार को घर के दरवाजे सड़क पर खड़ी थी रात में विद्युत न आने के कारण 11 बजे रात तक सभी लोग घर के बाहर बैठे रहे। उसके बाद सभी लोग घर में जाकर सो गए। उसके बाद अज्ञात चोर घर के दरवाजे के सामने से गाड़ी चुरा ले गए। सुबह जब हम लोग घर के बाहर निकले ो गाड़ी गायब थी जिससे सभी लोग हतप्रभ रह गए। उसके बाद घटना का प्रार्थना पत्र कोतवाली में दिया जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं गाड़ी मालिक ने बताया कि वह स्वयं ही अपनी गाड़ी चलाते थे। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि गाड़ी की तलाश में पुलिस टीमे लगा दी गयी है जल्द ही गाड़ी मिल जाएगी।

 

Leave a comment