उरई। आटा थाना क्षेत्र में एक युवक अचेत हालत में मिला। जब राहगीरों ने इसकी सूचना थाने में दी तो आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जेब में मिले कागजातों के मुताबिक पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करता है। जिससे माना जा रहा है कि दिल्ली से लौटते वक्त जहरखुरानी गिरोह ने बस में उसने अपना शिकार बना लिया। वहीं, दुकानदारों की मानें तो रोडवेज चालक उसे बस स्टैंड पर उतारकर वहां से चले गए।
रविवार को आटा इटौरा रोड पर अचेत पड़े़ युवक को देखकर वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच किसी ने थाने में सूचना तो दी एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाकर युवक को नजदीक के अस्पताल में में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक उसके जेब में मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान हो गई है। पुलिस ने कहा कि अचेत युवक के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है।






Leave a comment