उरई। ग्राम ईंटो में विश्व हिन्दू परिषद् की सभा का आयोजन पत्रकार गोपाल दुबे के घर पर संपन्न हुआ । इस दौरान हिन्दू परिषद् के पदाधिकारियों व् उपस्थित लोगो का आपस में परिचय हुआ। ॐ के उच्चारण के साथ सभा प्रारम्भ हुई । बताया गया कि हिन्दू परिषद् की स्थापना 1964 में हुई थी । जिसका मुख्य उद्देश्य समाज सेवा व् अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाना है।
इसके साथ ही ब्लॉक कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमे गोपाल दुबे प्रखंड अध्यक्ष व् जिलाध्यक्ष के द्वारा महेन्द्र दीक्षित को प्रखंड उपाध्यक्ष ,विनय तिवारी को प्रखंड मन्त्री व् राहुल रोहित सीबू को प्रखंड सहमंत्री की जिमेदारी दी गई ।
सभा में इन्द्रपाल सिंह चौहान जिलाध्यक्ष, प्रदीप गुप्ता जिलामंत्री, सत्य प्रकाश त्रिपाठी जिला कोषाध्यक्ष, राकेश परिहार नगर अध्यक्ष उरई, बबलू राजपूत नगर उपाध्यक्ष उरई व विभिन्न् ग्राम से सुरेन्द्र, गोपाल दुबे, नीलकमल, दम्मू, राजेश्वर, अलोक सोनी, विनय कुमार, पुष्पेन्द्र सिंह, संतोष सेंगर, राहुल, उपेन्द्र, सुरेन्द्र, सीबू शर्मा, नन्द किशोर, महेन्द्र, ब्रज मोहन, लल्लेश, अखिल, रोहित, गोबिंद नारायण, मंगल, सोनल, सुन्दरम सेंगर आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।






Leave a comment