कालपी-उरई । पिछले दो दशक से बंद पड़ी गौशाला का भव्य शुभारंभ नगर के समाजसेवियों द्वारा किया गया। जिसमें 101 आवारा गायों का विधिवत पूजन कर गौशाला में प्रवेश कराया गया।

नगर के मोहल्ला आलमपुर में बीते बीस वर्षो से गौशाला बंद पड़ी थी जिसे रविवार को पुनः खोल दिया गया। मुम्बई से आये गौरक्षक नंदलाल ने गौशाला की साफ सफाई करवाकर उसका भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान नगर के दर्जनों समाज सेवियों व महिलाओं ने आवारा घूम रही 101 गायों का पूजन कर गौशाला में प्रवेश कराया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता व समाज सेवी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने गौशाला का शुभारंभ करवाया। श्री सिंह ने कहा कि गाय में सभी देवी देवताओं का वास होता है जिस घर में गाय की सेवा होती है उस घर में परेशानियों कभी नही आती है। वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि हिन्हू धर्म में गाय को मां की मान्यता है। वहीं गाय के दूध मूत्रसे कई बीमारियों दूर होती है। इसलिए गायों का संरक्षण अवश्य होना चाहिए। मोहल्लेवासियों व नगर वासियों के सहयोग से इस गौशाला को पुनः खोला गया। जहां पर गायों के खाने व पानी की व्यवस्था की गयी है। वहीं पिछले छह माह से गौरक्षक नंदलाल गायों की सेवा में तत्पर है।

राईन समाज के लोगों ने किया सहयोग
नगर में सब्जी का व्यापार करने वाले राईन समाज के लोगों ने गौशाला की गायों के लिए खाने के लिए पिछले तीन माह से सब्जियों दी जा रही है। रईस, मुन्ना, कल्लू, ाअदि सब्जी वालों ने बताया कि बाजार में दर्जनों अन्ना गाये भूख से तड़पती घूमती रहती थी। शाम को जब हम लोग बची कुची सब्जी फंेकते थे तो ये गाये उन्हीं से अपना पेट भरती थी। लेकिन गौरक्षक नंदलाल ने इन आवारा गायों का संरक्षण किया। जिसमें सुबह सब्जी मंडी से गायों को खाने के लिए सब्जी व्यापारियों द्वारा देने की बात रही वहीं व्यापारियों ने बताया कि आवारा गाय कभी-कभी उनकी दुकानों पर भी नुकसान कर देती थी। जिस पर उन्हें कई बार मजबूरी में मारकर भगाना पड़ता था। अब यह समस्या भी नही रहेगी इसके लिए गौरक्षक नंदलाल की सार्थक पहल की सभी ने सराहना की।इस मौके पर अलखराम, अजीत यादव सभासद, गोविंद सोनी, रामपाल, अनुज सैनी, अंकित पाल, आकाश प्रीतमोहन, प्रमोद, अरविंद छोटू, शिवम, पवन, जगमोहन, बबलू, आदित्य, महेन्द्र, जितेन्द्र आदि गौभक्त मौजूद रहे।

Leave a comment