कोंच-उरई । गांवों में तैनात सफाई कर्मियों द्वारा साफ सफाई नहीं करने और अधिकांश अनुपस्थित रहने की शिकायतें आम होने के बीच जहां सफाई कर्मी जाते भी हैं वहां ठीक ढंग से सफाई नहीं करने की भी शिकायतें लगातार मिल रहीं हैं। ब्लॉक कोंच के ग्राम बसोव निवासी रामसिया, हनुमंत सिंह, घनश्याम, संतोष, रामस्वरूप, मेवालाल, बच्चीलाल, राजेन्द्रकुमार, गयाप्रसाद, मेहरबान आदि ने एडीओ को पत्र लिख कर शिकायत की है कि उनके गांव में तैनात सफाईकर्मी संध्यादेवी जब से बसोव में तैनात हुई हैं तभी से उसने बरार मोहल्ले में सफाई नहीं की है। न ही गलियों में झाड़ू लगाई गई है और न ही नालियों की सफाई की गई है। जिससे इलाके में गंदगी का साम्राज्य है और संक्रामक रोग पैर पसार रहे हैं। अगर गांव बाले उससे कुछ कहते हैं तो वह उल्टा सीधा जबाब देकर कहती है कि उसे जहां झाड़ू लगानी होगी वहां लगायेगी। ग्रामीणों ने अधिकारियों से सफाई की समुचित व्यवस्था बनाये जाने की मांग की है।

 

Leave a comment