उरई। नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के निर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल खत्म होने के बाद शासन ने अधिशाषी अधिकारियों को ही प्रशासक नियुक्त किया है। जो लेखाकार के साथ मिलकर नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के विकास कार्यो को आगे बढाएगे।
प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन कुमार कमलेश के द्वारा जिलाधिकारियों को 15 जुलाई में जारी किए गए शासनादेश में निकायों की कार्यावधि के उपरांत नगर आयुक्त, नगर निगम तथा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों को निकायों के कार्य का संचालन सौपने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर पालिका परिषदों नगर पंचायतों में खातों का संचालन अब अधिशाषी अधिकारीके अतिरिक्त वहां के लेखाकार के संयुक्त हस्ताक्षर के किया जाएगा। यह अधिशाषी अधिकारी के विवेक पर निर्भर होगा कि वह कौन के कार्मिक को नामित करते है। इस तरह अब जालौन जिले में नगर पालिका परिषद उरई के अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र कुमार, कालपी नगर पालिका के सुशील कुमार दोहरे, नगर पालिका जालौन के महेश चंद्र उपाध्याय और कोंच नगर पालिका का प्रशासक अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र कुमार बनाया गया है। इसी तरह नगर पंचायत माधौगढ, रामपुरा, कोटरा, कदौरा, ऊमरी के प्रशासक डीडी सिंह अधिशाषी अधिकारी होगे।






Leave a comment