कोंच-उरई । ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी के आरोप में पंद्रह लोगों के विरुद्घ कोंच कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जेई ग्रामीण संजय ने बिजली चेकिंग के दौरान 14 जुलाई को बिजली चोरी के ये मामले पकड़े थे जिसमें उन्होंने विद्युत अधिनियम की धारा 135 में मामला दर्ज कराया है। जिनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हुये हैं उनमें सबसे ज्यादा मामले वरोदा खुर्द में नौ तथा इसके बाद सिमिरिया में छह मामले पकड़े गये। वरोदा के मामलों की जांच दरोगा घनश्याम सिंह तथा सिमिरिया की राजीवकुमार त्रिपाठी को सौंपी गई हैं।







Leave a comment