कोंच-उरई । बीती रात ग्राम बसोव में एक दारूखोर ने नशे में धुत होकर गांव के ही एक युवक के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ कर कोतवाली ले आई और उसके खिलाफ शांति भंग में चालान कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक बसोव निवासी राकेश दत्तक पुत्र माताप्रसाद ने बीती रात शराब के नशे में चूर गांव के ही प्रेमकिशोर भतीजा सुखलाल के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर दरोगा राजीव कुमार त्रिपाठी आरोपी को पकड़ लाये।







Leave a comment