कोंच-उरई । मथुराप्रसाद महाविद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष/ प्रबंधक के एक मात्र पद के लिये रविवार को हुये उप चुनाव में डॉ. केदारनाथ निरंजन सिमिरिया विजयी घोषित किये गये हैं। उन्होंने त्रिकोणीय संघर्ष में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गोविंदसिंह पटेल को 67 मतों के अंतर से पराजित किया। उनकी जीत की घोषणा होते ही उनके समर्थक खुशी से उछल पड़े और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
कॉलेज की एजूकेशन सोसाइटी के उपाध्यक्ष/ प्रबंधक विजयकृष्ण निरंजन एवं कोषाध्यक्ष अनिलकुमार निरंजन के असमय निधन से रिक्त हुई दोनों सीटों के लिये होने बाले उपचुनाव में कोषाध्यक्ष पद पर शिवकुमार निरंजन पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे लेकिन प्रबंधक पर तीन उम्मीदवार हाने के कारण आज कॉजेल परिसर में मतदान कराया गया जिसमें कुल 862 के मुकाबले 591 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पं. जगतनारायण दीक्षित, सहायक चुनाव अधिकारी द्वय शैलेष सोनी व सुशील दूरवार मिरकू के अलावा विश्व विद्यालय से आये पर्यवेक्षक वीपी खरे की देखरेख में सुबह नौ से शाम के तीन बजे तक वोटिंग कराई गई। इसके बाद मतों की गिनती हुई जिसमें डॉ. केदारनाथ निरंजन सिमिरिया को 276, गोविंदसिंह पटेल को 209 तथा सिद्घांत शिरोमणि सीरौठिया को 106 वोट मिले। इस तरह केदारनाथ ने यह चुनाव भारी मतांतराल से जीत लिया। मतदान के वक्त भारी भीड़ कॉलेज कैम्पस और बाहर मौजूद रही। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, सुरेश निरंजन भैयाजी, विज्ञान विशारद सीरौठिया, विनोद अग्निहोत्री, उपजा के प्रदेशीय अध्यक्ष दीपक अग्निहोत्री आदि ने भी अपना वोट डाला। इस निर्वाचन को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिये चुनाव अधिकारियों ने तहसील कर्मियों की भी सेवायें ली थीं। एक पार्टी के पीठासीन अधिकारी संग्रह अमीन रवीन्द्र शुक्ला बनाये गये हैं और उनके साथ मतदान अधिकारी अतुल शर्मा, राघवेन्द्र शर्मा, नजीबुर्रहमान बनाये गये हैं। दूसरी पार्टी में पीठासीन अधिकारी संग्रह अमीन नवीनकुमार तथा मतदान अधिकारी निर्भयसिंह, संतोषकुमार व उमाशंकर लगाये गये थे। रिजर्व में सद्दाम अली और लालसिंह को रखा गया था। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन तथा अन्य स्टाफ भी सहयोग में लगे रहे।

Leave a comment