कोंच-उरई । कोंच, नदीगांव और कैलिया आदि क्षेत्रों में काम करने बाले विद्युत विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों को कई महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके परिवार फाकाकशी की नौबत पर हैं। इस स्थिति में उन्होंने कल 18 जुलाई से संविदा कर्मी हड़ताल के रास्ते पर निकलने बाले हैं जिससे विद्युत व्यवस्था भंग होने का अंदेशा बढ गया है।
उन्होंने अधिशाषी अभियंता जालौन को अवगत कराया है कि वह 33/11 केबी उपकेंद्रों पर बीते कई माह से काम कर रहे है और अल्प दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हैं। मार्च 2011 से ईपीएफ का कोई ब्यौरा नहीं दिया गया, न ही शिल्प प्रदान की गयी। साथ ही 2017 मार्च से वेतन भुगतान तक नहीं किया गया, जबकि पॉवर कार्पोरेशन के स्पष्ट आदेश हैं कि प्रत्येक माह का वेतन 15 तारीख तक आहरण करा दिया जाए, लेकिन दर्जनों पत्र दिये जाने के बाबजूद एक भी पत्र पर कोई कार्यवाही तक नहीं की गयी। अगर ऐसी ही स्थित रही तो उन दैनिक अल्प वेतन भोगी मजदूरों के परिवारों का भरण पोषण करना दूभर हो जायेगा। इस बर्ष के चार महीने का वेतन भी नहीं दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि 18 जुलाई से समस्त संविदा कर्मी काम का बहिष्कार करेंगे और विद्युत संबंधी कोई भी काम भी नहीं करेंगे।







Leave a comment