जालौन-उरई। विद्युत सब स्टेशन में डयूटी कर रहे पूर्व सैनिक करंट का शिकार बन जाने से गंभीर रूप से झुलस गया जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। ग्राम शेखपुर बुजुर्ग निवासी दिलीप सिंह सेंगर (54वर्ष) पूर्व सैनिक है। उसे सैनिक कल्याण निगम द्वारा आउट सोर्सिंग के तहत बिजली विभाग में जाॅब दिलाया गया है। जिसमें वह जालौन सब स्टेशन पर एसएचओ की डयूटी करता है। सोमवार को डयूटी के दौरान उसने ट्रिप किये बिना विद्युत आपूर्ति चाले कर दी। जिससे वह ओसीबी में हुए फाल्ट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। हादसे को देखकर अन्य लोगों ने दौड़कर उसे उठाया और अस्पताल पहुंचाया। उपचार कर रहे डाॅक्टर ने बताया कि उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

Leave a comment